धार: राज्यपाल मंगुभाई पटेल पहुंचे धार, सिकल सेल से पीड़ित छात्रों को व्यायाम करने की दी सलाह; फील्ड वर्करों को किया पुरस्कृत
Dhar, Dhar | May 25, 2025 मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज धार पहुंचे। वे पीजी कालेज में आयोजित सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम “संकल्प-प्रयास से आशा एक कदम जागरूकता की ओर” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।