धार: धार में आदिवासी समाज का धरना प्रदर्शन, धार्मिक स्थल की ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का आरोप
Dhar, Dhar | May 24, 2025 धार में आदिवासी समाज का धरना प्रदर्शन धार्मिक स्थल की जमीन पर अवैध कब्ज़े का आरोप।धार के कोर्ट के पीछे स्थित हाथीथान क्षेत्र में आदिवासी समाज ने ज़िला पंचायत द्वारा दी गई शीतला माता मंदिर एवं धर्मशाला की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ शनिवार शाम 5 बजे धार तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।