मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत गांगुली ग्राम में 2 बच्चों जिसका उम्र लगभग 8 वर्ष एवं 6 वर्ष रितिक एवं शिव कुमार क्रमशः पिता राकेश राय एवं राम कुमार राय के गायब हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। आज सोमवार कि सुबह बेनीपट्टी थानाप्रभारी एवं पदाधिकारी के द्वारा उसे सही सलामत खोज कर उसके अभिभावक को सौंप दिया गया है।