चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी पुलिस टीम ने लापता नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।
सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी मे फरियादी के द्वारा दिनांक 21/06/2024 को रिपोर्ट किया गया कि उसकी नाबालिक बालिका दिनांक 11/06/2024 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है जो आज तक नहीं आई है।उक्त रिपोर्ट पर बरका चौकी पुलिस ने लापता बालिका की तलाश शुरू करदी जहां आज नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।