चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के ओबरी मे ट्रैक्टर वाहन ने निजी क्लीनिक के पास खड़ी एक बाइक एवं बाइक के पास खड़े एक व्यक्ति को रौंदा।
सरई थाना क्षेत्र के तीनगुड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम ओबरी के बगीचा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर वाहन अंधा मोड़ होने के कारण एक निजी क्लीनिक के सामने खड़ी बाइक एवं बाइक के पास खड़े एक व्यक्ति को रौंदा बाईक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं युवक की हालत गंभीर होने के वजह से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।