चितरंगी: चितरंगी पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गढ़वा थाना के ग्राम कैथानी देवरी तिराहे से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
दिनांक 03/04/2024 को फरियादी की रिपोर्ट पर चितरंगी थाने में धारा 376 भादवि, की कायमी कर दुष्कर्म के आरोपि की तलाश की जा रही थी जहां मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहा आरोपी कैथानी गांव मे दिखाई दिया है जहां तत्काल थाना प्रभारी द्वारा टीम भेंज कर आरोपी को ग्राम कैथानी के देवरी तिराहे के पास से घेर बंदी कर गिरफ्तार किया गया।