चितरंगी: जियावान थाना क्षेत्र के ग्राम कूंदवार निवासी एक महिला 6 वर्षों से लापता थी जिसे कूंदवार चौकी पुलिस ने दस्तयाब किया।
जियावान थाना क्षेत्र के कूंदवार चौकी अंतर्गत ग्राम कूंदवार निवासी एक महिला 6 वर्षों से लापता थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दिनांक-19/05/2018 को की गई थी जो अपने पति से परेशान होकर कहीं चली गई थी जिस पर चौकी कूंदवार ने लापता महिला की तलाश के दौरान आज दिनांक 28/06/2024 को ग्राम खम्हरिया से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गुमशुदा महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द किया।