चितरंगी: बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पचौर स्थित गोबरकुंडी टोला के जंगल में आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से 6 मवेशियों की हुई मौत।
बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचौर स्थित गोबरकुंडी टोला के जंगल में मवेशी चर रहे थे उसी दौरान बारिश होने लगी बारिश होने की वजह से मवेशी गाय,बैल पेड़ के नीचे आ गए तभी आकाशीय बिजली गिरी और आधा दर्जन मवेशी गाय,बैल की मौत हो गई उक्त गाय,बैल पचौर गांव के पशुपालकों का होना बताया जा रहा है।