लालगंज: लालगंज विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न फीडरों पर फाल्ट के कारण बिजली कटौती व ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान
लालगंज विकासखंड क्षेत्र में थोड़ी सी बरसात होने पर बिजली व्यवस्था जवाब दे देती है। सोमवार मंगलवार की रात विभिन्न फीडरों पर फाल्ट आने के बाद मंगलवार शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति सही ढंग से सामान्य नहीं हो पा रही है। कहीं 5 मिनट तो कहीं 10 मिनट और अधिकतम आधे घंटे तक ही बिजली मिल सकी। लगातार ट्रिपिंग के कारण किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है।