चास: चास नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Chas, Bokaro | Apr 8, 2026 आज चास नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर भोलू पासवान , उपमहापौर पूजा कुमारी एवं वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे।जनता दरबार में सभी वार्डों से आए आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका ऑनलाइन फॉर्म भर दिया गया।