बांसगांव: लूट का अपराध कारित करने के आरोप में बेलीपार पुलिस ने दो नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
29 मार्च 2024 को बेलीपार थाने में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें वादी ने बताया था कि वह अपनी दुकान बंद करके रात्रि में अपने घर पर लौट रहे थे तभी घर से कुछ दूर पहले दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया था। उनपर राड से हमला कर दिया। हमला करने के बाद उनका बैग लूट लिया जिसमें ₹20000 तथा दुकान का चाबी भी मौजूद था।