निघासन: लुधौरी गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी गांव निवासी पीड़ित रामनिवास पुत्र परशुराम के घर में गांव के धनीराम पुत्र पुत्तू लाल,नवनीत, शिव पूजन,विनीत ने घर में घुसकर बीते 27 जुलाई 2024 को मारपीट की थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आज चारों आरोपियों के खिलाफ निघासन कोतवाली में मामला दर्ज किया है।