निघासन: नंदा पुरवा गांव में बड़े भाई ने घर में घुसकर छोटे भाई की पत्नी को जमकर पीटा, पीड़ित छोटे भाई ने एसपी से की शिकायत
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के नंदा पुरवा गांव निवासी सुमन देवी पत्नी सोबरन को बीते 8 सितंबर 2024 को बड़े भाई श्री केशन ने जमकर पीट दिया था। पीड़ित सोबरन ने अपने बड़े भाई के खिलाफ निघासन कोतवाली में शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र भेज कर कार्रवाई करने की मांग की है।