निघासन: पुलिस ने 1000 लीटर लहन नष्ट कर 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद किया, एक आरोपी को घाघी पुलिया से गिरफ्तार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छेदुई पतिया गांव निवासी आरोपी विनोद कश्यप पुत्र स्वर्गीय कढ़िले कश्यप को घाघी पुलिया से मझगई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर 1000 लीटर लहन को नष्ट किया और 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।