निघासन: नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ निघासन कोतवाली परिसर में की बैठक, सहयोग की अपील की
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली में आज नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने चार्ज संभालते ही क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ कोतवाली परिसर में बैठक की है। नवागत कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्रीय पत्रकारों से कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए सहयोग की अपील की है।