निघासन: ढखेरवा में शारदा नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का लौखनिया पुल के पास मिला शव
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के चंद्रगुप्त नगर निवासी 16 वर्षीय छात्रा प्रियांशी पुत्री मंगरे लाल ने बीते 20 सितंबर 2024 को ढखेरवा पुल से शारदा नहर में अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी थी। जहा छात्र का शव लौखनिया पुल के पास पानी में उतरता हुआ मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।