लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र में मुहाना नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण निघासन तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। मुहाना नदी की चपेट में आने से जसनगर गांव में कटान शुरू हो गया है। ग्रामीणों के मकान एक-एक कर नदी में समाते जा रहे हैं। जसनगर गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।