हसनपुर: शबनम हत्याकांड: 18 साल बाद सलीम को पैरोल मिलने पर परिजनों ने उठाए सवाल
अमरोहा के चर्चित बावनखेड़ी हत्याकांड में मौत की सजा काट रहे सलीम को करीब 18 साल बाद बहन की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल मिलने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। सलीम को पैरोल दिए जाने पर परिवार के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं और सरकार पर भी निशाना साधा है। इस संबंध में परिजनों का एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।