सिंगरौली: जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर दिखा जहरीला रसल वाइपर, लोगों ने डंडे से भगाया; वीडियो आया सामने
जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट के समीप लोगों को एक जहरीला सर्प रसल वाइपर देखने को मिला लेकिन लोग मान रहे थे कि यह अजगर प्रजाति का सर्प है लेकिन वहीं पर मौजूद एक जानकार ने सभी लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि यह अजगर नहीं यह बहुत ही जहरीला सर्प रसल वाइपर है। जिसका एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है।