पाली: पाली निवासी अनुराग चौरसिया पदोन्नत होकर बने वन दरोगा, कस्बेवासियों ने मिठाई खिला कर दी बधाईयां
Pali, Lalitpur | Sep 29, 2026 कस्बा पाली निवासी अनुराग चौरसिया का वन विभाग में बनकर्मी के पद पर चयन हुआ था।जहां अनुराग ने संपूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य निर्वाहन किया।उक्त मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा अनुराग की पदोन्नति करते हुए उन्हें वन दरोगा का बनाया गया है। अनुराग के पाली पहुंचने पर उनके परिवार जनों एवं लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।