हाजीपुर: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर, वैशाली में केला उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उद्यमिता पर पांच दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन
कृषि विज्ञान केंद्र, हरिहरपुर, वैशाली में “केला उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं उद्यमिता के अवसर” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं प्रतिभागियों को केला उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, अपशिष्ट उपयोग तथा उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराना था।