कैरो: बिहार में एनडीए सरकार गठन पर भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा, डबल इंजन से तेज़ होगा राज्य का विकास
भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे प्रेस बयान जारी कर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के पुनर्गठन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार की जोड़ी ने एक बार फिर इतिहास रचा है।