पोड़ैयाहाट: अतिक्रमण हटाने पोड़ैयाहाट बाजार में निकला बुलडोजर लेकर प्रशासन ,सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त
पोड़ैयाहाट बाजार में शनिवार को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन बुलडोजर लेकर निकल पड़ा।सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि इसमें बजार के लोगों का लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ है फिर भी प्रशासन की यह कार्रवाई फिलहाल जारी रहेगी।