लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात जिले में मध्य पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जिले भर में विशेष रोको टोको अभियान चलाया गया. शनिवार पूर्वाह्न 9 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसे लेकर जानकारी दी गई. इस दौरान वाहनों की सघन जांच की गई.