भवनाथपुर: छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से किया हमला, कान कटा
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी पंचायत अंतर्गत असनाबांध टोला में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में उदय प्रसाद यादव (42) का कान कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों