भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।