भदोही: सुरियावां में पुलिस ने पीड़ित को दिलाई ₹40 हजार की साइबर ठगी राशि की वापसी
थाना सुरियावां की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर ठगी के शिकार सभाजीत यादव निवासी ग्राम बेला के खाते में 40 हजार रुपये वापस दिलाए। पीड़ित ने 16 अक्टूबर 2024 को गलती से गूगल पे के जरिए यह राशि गलत नंबर पर भेज दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने NCRP पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की।