भदोही: भदोही कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नेशनल तिराहा हरियांव निवासी कल्लू सोनकर (49) को गांजा बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 1 किलो 590 ग्राम गांजा, 06 ग्राम हेरोइन, 22 ग्राम अफीम व बिक्री के ₹17,220 नगद बरामद हुए।