भदोही: राजपुरा में रक्षाबंधन पर दीदी विजय लक्ष्मी ने दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा
रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति भवन, राजपुरा चौराहा में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। भदोही सेवा केंद्र प्रभारी दीदी बी.के. विजय लक्ष्मी ने पूर्व विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी, ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, सीओ अशोक मिश्रा, जिला कमांडेंट चंदन सिंह, होमगार्ड जवानों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों को राखी बांधी।