भदोही: भदोही पुलिस ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार, यातायात नियम तोड़ने पर 83 वाहनों के चालान किए
जनपद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के ग्राम तेजीपुर से एक और थाना कोईरौना क्षेत्र के ग्राम नारेपार से दो व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं, यातायात पुलिस ने नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 77 दोपहिया और 6 चारपहिया वाहनों समेत कुल 83 चालान किए।