मड़ावरा: डोगरा कलां में जमीन के विवाद में आधा दर्जन लोगों ने 3 लोगों के साथ लाठी-डंडे से की मारपीट
तहसील मड़ावरा के डोगरा कलां गाँव में जमीन के विवाद में लगभग आधा दर्जन लोगों ने3लोगों की शनिवार को शाम करीब 4बजे लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गये। इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।