नरवल: महाराजपुर के सरसौल में दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपए के सामान की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में हर्षित की छोटे बच्चों की साइकिल और इलेक्ट्रिक गाड़ी की दुकान से दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपए की साइकिल और इलेक्ट्रिक गाड़ियां चोरी कर ली गईं। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।