नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव के अंतर्गत एक महिला तालाब में गिरी, निकाला गया बाहर
महोली में सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी ने जानकारी दी कि बुजुर्ग महिला को तालाब में फेंके जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। महिला ने बताया कि वह घरेलू झगड़े की वजह से घर से बाहर निकल गई थी और कुत्तों के डर से तालाब में गिर गई।