नरवल: बौसर गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की हुई मौत
बौसर गांव में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर ही 50 वर्षीय पिता ब्रजविलास तिवारी उनके 26 वर्षीय पुत्र विकास की मौत हो गई, जबकि 23 वर्षीय बेटी आरती की उपचार के दौरान मौत हो गई।