नरवल: महाराजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर,ट्रैक्टर में बैठे मजदूर की मौत
महाराजपुर क्षेत्र के धमना गांव निवासी पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली से कानपुर की ओर जा रहे थे।रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को उपचार के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल ले गई,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।