नरवल: महाराजपुर की सैमसी झील परिसर में अवैध असलहे के साथ युवकों का रील बनाते वीडियो हुआ वायरल
महाराजपुर थाना क्षेत्र की सैमसी झील परिसर में युवकों ने अवैध असलहे के साथ रील बनाई। रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई।पुलिस आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।थाना प्रभारी ने जानकारी दी, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। युवकों की तलाश जारी है।