नरवल: महाराजपुर के भदासा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के प्रकरण में एसीपी ने दी जानकारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के भदासा में नशेबाजी के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हुए। एसीपी ने जानकारी दी, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर प्राप्त कर प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।