बलरामपुर: क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव ने थाना हर्रैय्या का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, दिए सुरक्षा संबंधित निर्देश
क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव द्वारा थाना हर्रैय्या का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने थाने के मालखाना रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क,आरक्षी बैरक एवं भोजनालय का गहन निरीक्षण किया। कार्यालय के विभिन्न रजिस्टर जैसे अपराध, ग्राम अपराध, HS निगरानी के निर्देश दिए।