फर्रुखाबाद: गांव कतरौली पट्टी के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
कमालगंज के गांव कतरौली पट्टी के पास सड़क के किनारे झाड़ियां में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के गांव गढ़िया मिरगवा निवासी श्यामप्रकाश पुत्र सुरेश राठौर के रूप में हुई।शव के पास उसकी बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।