लखीसराय:नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक धाम इंद्रदमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव को लेकर मंगलवार की पूर्वाह्न 7:30 पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई।यह शोभा यात्रा चौकी ग्राम के शिव मंदिर से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं शामिल हुई।