भवनाथपुर: घर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में फैली सनसनी
गढ़वा जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव के डीह टोला में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान राहुल चंद्रवंशी की पत्नी परनीया देवी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे परनीया देवी की अपने ही घर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बा