पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में चर्चित शुभम गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
Purnea East, Purnia | Sep 10, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के चर्चित शुभम कुशवाहा गोलीकांड मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य लाइनर अयान खान को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले के मास्टरमाइंड उदय बिहारी की तलाश अभी भी जारी है।सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि इस गोली कांड के मुख्य अभियुक्त और मास्टरमाइंड को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.