बलरामपुर न्यूज़ | Balrampur Post की खबर का असर
मारपीट की शिकायत पर तत्काल एक्शन, सीओ नगर के संज्ञान के बाद रात में दर्ज हुआ मुकदमा; पीड़ित को मिली FIR की कॉपी
बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नहर बालागंज में रोहित पासवान व उसके बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट के मामले में Balrampur Post की खबर का असर सामने आया है। खबर प्रकाशित होने के बाद सीओ नगर ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात में मुकदमा दर्ज कर दिया।
पीड़ित रोहित ने पड़ोसी समेत 8-9 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मेडिकल परीक्षण के बाद करीब एक सप्ताह तक FIR की जानकारी और प्रति के लिए परिवार थाने के चक्कर लगा रहा था।
Balrampur Post की खबर के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई कराई। रात में मुकदमा दर्ज होने के साथ पीड़ित को FIR की कॉपी भी उपलब्ध करा दी गई।
पीड़ित परिवार ने कार्रवाई होने पर राहत जताई है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस विवेचना के बाद होगी।