चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ विधानसभा में 10 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 12 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के प्रयासों पर राजस्थान सरकार के चिकित्सा विभाग ने विधानसभा क्षेत्र के 10 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 12 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए। विधायक आक्या ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार व्यक्त किया। लंबे समय से इन केंद्रों पर चिकित्सक पद रिफ्त चल रहे थे।