आबू रोड: आबूरोंड के मुदरला ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय नारी संवाद कार्यक्रम, सशक्तिकरण और शिक्षा का दिया गया संदेश
आबूरोड ग्राम पंचायत मुदरला में ब्लॉक स्तरीय नारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने एवं सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बेटी ही परिवार और समाज का भविष्य संवार सकती है।