प्रतापगढ़: आईपीएल के तर्ज पर जिले में होने वाले पीपीएल का जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ, 245 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
आईपीएल के तर्ज पर प्रतापगढ़ में होने वाले पीपीएल का जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार शाम 4 बजे तक ट्रायल हुआ। जिसमें यूपी के विभिन्न जिले के कुल 245 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।खेल आयोजक मुन्ना तिवारी ने बताया की 30 अक्टूबर को ऑक्शन होगा जबकि 4 नवम्बर से टूर्नामेंट शुरू होगा। ट्रायल के दौरान पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।