जयराम ठाकुर और उनके बिकाऊ राजनीतिक प्यादों का सुजानपुर दौरा बुरी तरह फ्लॉप: जनता ने नकारी ओछी मानसिकता और नौटंकी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके साथ खड़े बिकाऊ नेताओं का आज सुजानपुर में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। यह बात प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने कही । उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले की जागरूक जनता उस दौर को आज भी भूली नहीं है, जब जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और राजनीतिक बदले की भावना के चलते जिला हमीरपुर विकास के नाम पर एक-एक ईंट तक को तरसता रहा। अपने उन पांच साल के कार्यकाल में जयराम ठाकुर को हमीरपुर आना तक गवारा नहीं था और वह शायद ही कभी भूले-भटके एक-आध बार यहां आए होंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज जब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जिला हमीरपुर और पूरे प्रदेश में विकास की अभूतपूर्व गंगा बह रही है, तो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से यह तरक्की देखी नहीं जा रही। आज इन्हें मजबूरी में उन 'बिकाऊ चेहरों' के कंधों पर बैठकर हमीरपुर की याद आ रही है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने कहा कि हकीकत यह है कि जब इन्हें वर्तमान लोकप्रिय सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी मुद्दा या सबूत नहीं मिला, तो अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख ये लोग बौखलाहट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ राजनीतिक मंचों से घटिया और व्यक्तिगत झूठे आरोप लगाने पर उतर आए हैं। लेकिन हमीरपुर और प्रदेश की जनता दूध का दूध और पानी का पानी करना अच्छी तरह जानती है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने आगे कहा कि सुजानपुर की आज की इस फ्लॉप रैली ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने इन बिकाऊ नेताओं के इस फ्लॉप शो को सिरे से खारिज कर दिया है। ये नेता चाहे जितना मर्जी झूठा कीचड़ उछाल लें, जनता इनके चाल, चरित्र और चेहरे को भली-भांति पहचान चुकी है। अब इन स्वार्थी और बिकाऊ तत्वों की हिमाचल की राजनीति में कोई दाल गलने वाली नहीं है, और जनता इनके हर षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देगी।