अखिलेश दीवाना बोले- अखिलेश यादव के इशारे पर सड़कों पर नजर आएंगे सपा कार्यकर्ता
कुरारा (हमीरपुर)। पचखुरा निवासी समाजवादी पार्टी समर्थक विकेश यादव ‘टैटू फैन’ उर्फ अखिलेश दीवाना ने PDA और समाजवादी पार्टी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि “एक बार अखिलेश यादव जी इशारा कर दें तो उत्तर प्रदेश की सड़कों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नजर आएंगे।”
उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग जेल जाने से नहीं डरते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में PDA की सरकार आएगी।
विकेश यादव ने समाजवादी पार्टी की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर भी अपनी बात रखी। उनका यह बयान स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #PDA #VikeshYadav #Pachkhura #Kurara #Hamirpur #PDA2027
Hamirpur, Hamirpur | Sep 20, 2026