हमीरपुर : माया वाल्मीकि ने लगाए गंभीर आरोप, सपा डेलिगेशन ने DM से मिलकर सौंपी आदेश की कॉपी
कुरारा नगर पंचायत में पूर्व अध्यक्ष माया वाल्मीकि और वर्तमान अध्यक्ष आशा रानी कबीर के बीच हुए विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। माया वाल्मीकि की ओर से मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बताया गया कि पीड़ित माया वाल्मीकि ने अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद सपा डेलिगेशन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर संबंधित आदेश की कॉपी सौंपी।
बीती 8 तारीख को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इससे पहले भी नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी और नाली को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं और प्रकरण चर्चा में बना हुआ है।
📍 स्थान: कुरारा नगर पंचायत, हमीरपुर
#Hamirpur #HamirpurNews #Kurara #KuraraNews #MayaValmiki #AshaRaniKabir #HamirpurTimesNews #UPNews #BreakingNews #HamirpurBreaking #KuraraNagarPanchayat #SamajwadiParty #SP #PoliticalNews #LocalNews #HamirpurUpdate