घुवारा: भगवां पुलिस ने न्याय पथ अभियान में 9 साल पुराने मारपीट के मामले में फरार 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
भगवां थाना पुलिस ने वर्ष 2017 के 9 साल पुराने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्ला अहिरवार और केसरबाई अहिरवार निवासी सिजवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे न्यायालय में पेश किया है।